Bihar Post Matric Scholarship 2026-27, Apply Online, Log in, Application Status
ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर संपर्क करे :- pmsonlinebihar@gmail.com
PMS Bihar Online बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक Scholarship Portal है, जिसके माध्यम से बिहार राज्य के छात्र / छात्राए 10वीं के बाद की पढ़ाई के लिए Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसे PMS Scholarship के नाम से जाना जाता हैं I PMS का Full Form :- Post Matric Scholarship होता हैं I
Bihar Post Matric Scholarship सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15 July 2026 से शुरू कर दिया गया हैं I आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 September 2026 निर्धारित की गयी है I सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि इस छात्रवृति योजना के अन्तर्गत आवेदन हेतु सभी प्रकार के दस्तावेज़ जैसे की आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड प्रमाण-पत्र आदि तैयार कर लें। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित दिशा-निर्देश PMS पोर्टल पर उपलब्ध है।
यह खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे की BC, EBC, SC / ST के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्राप्त करने लिए Financial Support देने के उद्देश्य से चलाई जाती है। अगर आप Intermediate, Graduation, Diploma, ITI या अन्य Courses कर रहे हैं, तो PMS Bihar Scholarship आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
Required Documents For PMS Bihar Online
अभी तक हमने आपको PMS Bihar Online के बारे में बताया अब हम आपको इसमें लगने वाले दस्तावेज के बारे में बताते है की ऑनलाइन आवेदन करने में कौन कौन सा दस्तावेज की आवश्यकता होगी I
तो हम आपको बता दे की शिक्षा विभाग द्वारा ऑफिसियल नोटिस जारी करते हुए बताया गया है की PMS Portal दिनाकं 15 July 2026 से शुरू कर दिया गया हैं I आप अपना Documents जल्द ही बना ले हम आपको पूरी लिस्ट दे रहे है अगर आप भी PMS Online के माध्यम से छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निचे बताये गए दस्तावेज को जल्द से जल्द बना लें I
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) :- पुराना भी दे सकते हैं I
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) :- April 2026 के बाद का होना चहिये
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) :- पुराना भी दे सकते हैं I
- बोनाफाइड प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate) :- अपने संसथान यानि जहाँ अपने नामांकन लिया है वहाँ से प्राप्त करे I
- Admission Fee Reciept
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- Aapaar ID (ABC Card)
- बैंक पासबुक (Bank Passbook)
- Active Mobile Number
- Active Gmail ID
- Passport Photo & Signature
PMS Bihar Online क्या हैं ?
PMS Bihar Online एक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की जानकारी देने वाला पोर्टल है, जो आपको बिहार स्कॉलरशिप से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्रदान करता है, जैसे कि ऑनलाइन आवेदन (Online Form), आवेदन की स्थिति (Application Status), पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज (Documents), तथा लेटेस्ट अपडेट और समाचार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं हमारा लक्ष्य है कि छात्रों को सही, सरल और समय पर जानकारी प्रदान की जाए, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी स्कॉलरशिप प्रक्रिया पूरी कर सकें।

PMS Bihar Online एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे बिहार सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship) से संबंधित सभी सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसान तरीके से प्रदान करना है।
इस वेबसाइट के माध्यम से छात्र घर बैठे ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, अपने आवेदन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं, और नई अपडेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PMS Bihar Online Scholarship 2026-27
जैसा की हमने आपको ऊपर PMS Bihar Scholarship के बारे में बताया की मेट्रिक के बाद की पढ़ाई के लिए छात्रो को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को छात्रवृति प्रदान की जाती हैं इस Scholarship के लिए हर वर्ष ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं I इस पोर्टल की शुरुआत वर्ष 2020 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने किया था जिसके जिम्मदारी Bihar NIC को दी गयी है यानी इसके देख रेख की जिम्मा National Informatic Centre को दिया गया हैं I
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Official Notice
अभी बहुत सारे छात्रो के मन में यही सवाल है की PMS Bihar Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कब से होगा ? तो हम आपको जानकारी के लिए बता देकी बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा ऑफिसियल सुचना जारी करते हुए बताया गया है की दिनाकं 15 July 2026 से ऑनलाइन आवेदन की शुरू होगा I

इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी हैं I साथ ही छात्रो को यह सलाह दिया गया है की वे आवेदन शुरू होने से पहले अपना सभी जरूरी प्रमाण पत्र तैयार कर ले ताकी ऑनलाइ समय रहते हुए आवेदन कर सके वर्तमान समय में सत्र 2026-27 में नामांकन चल रहे है जैसे की Intermediate, Graduation, Post Graduation, Polytechnic, Paramedical, Engineering, ITI आदि इन सभी के नामांकन ख़त्म होते ही Bihar Post Matric Scholarship के लिए सुचना जारी कर दिया जायेगा I
आप सभी छात्र धैर्य बनाये रखे जैसे ही इसकी सुचना PMS Bihar के Official Website पे जारी किया जायेगा हम आप सभी छात्रो को अपने PMS Bihar Online पोर्टल के माध्यम से जानकारी देगे इसलिए आप सभी छात्रो से अनुरोध है की आप हमारे पोर्टल को समय समय पर विजिट करते रहे हैं I यहाँ हम बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप से सम्बंधित सभी जानकरी की समय पर और बिलकुल सही जानकरी देते हैं I
PMS Bihar Scholarship For BC / EBC
बहुत सारे छात्रो के मन में यह सवाल आता है की बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में BC / EBC क्या हैं ? और किसे कहा जाता है इसके बारे में बहुत से छात्रो को जानकारी नही रहने के कारण छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन में गलती कर देते हैं जिसके वजह से उन्हें काफी परेशानी और दिक्कतों का सामना करना पद सकता है इसलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं I
बिहार में OBC जाति को दो भागो में बाटा गया हैं I BC – 1 , BC – 2
- BC :- Backward Class
- EBC :- Extremely Backward Class
PMS Bihar Scholarship में BC (Backward Class ) क्या हैं ?
BC का मतलब Backward Class होता हैं I जिसे हिंदी में पिछड़ा वर्ग कहते हैं I इसमें वे जातियाँ आती हैं जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी मानी जाती हैं, लेकिन EBC से थोड़ा बेहतर स्थिति में होते हैं। बिहार में इन्हें BC -2 के नाम से भी जाना जाता है I जैसे – यादव , कुर्मी, कोयरी , आदि इन सभी को बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप दिया जाता हैं I जो छात्र BC के अंतर्गत आते है उन्हें अपना जाति प्रमाण पत्र देना होता है Iआगे हम आपको इसके बारे में और अच्छे तरीके से बतायेगे जिससे आप आसानी से अपना जाति प्रमाण पत्र बना सकेगे I
PMS Bihar Scholarship में EBC (Extremely Backward Class ) क्या हैं ?
EBC का मतलब Extremely Backward Class होता है जिसे हिंदी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग कहा जाता हैं I EBC उन जातियों को कहा जाता है जो बहुत ज्यादा पिछड़ी हैं और समाज में सबसे कमजोर मानी जाती हैं। ये BC की श्रेणी से भी निचे आते हैं I बिहार में इन्हें BC -1 के नाम से भी जाना जाता हैं I जैसे- नाई , तेली कहार आदि बिहार सरकार के सर्वे में इन्हें शिक्षा में कमी , आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर पाया गया हैं इसलिए इनके आर्थिक मदद के लिए इन्हें भी Post Matric Scholarship (PMS) दिया जाता है I
आशा करते है हम आपको BC / EBC के बारे में अच्छे तरीके से समझा पाए है फिर भी अगर आपके मन के इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो कृपया आप हमारे ईमेल pmsonlinebihar@gmail.com पर भेज सकते हैं I
PMS Bihar Online Official Portal
शिक्षा विभाग द्वारा BC / EBC / SC / ST / Institute के लिए अलग पोर्टल जारी किया है जिसके माध्यम से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेगे साथ ही अपना Application Status देख सकेगे अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती हो तो उसे सुधार कर सकते हैं I कभी छात्र गलत पोर्टल पर चले जाते है इसलिए शिक्षा विभाग ने छात्रो को यह सलाह दिया है की केवल ऑफिसियल पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा अन्य किसी भी पोर्टल से नही I
PMS Bihar Online Official Portal कौन हैं ?
हमने आपको निचे टेबल माध्यम से बताया है की की केटेगरी के छात्र के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया गया है आप सभी केटेगरी के अनुसार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करे I
| Category Name | Official PMS Portal |
| EBC – Extremely Backward Class | pmsonline.bihar.gov.in |
| BC – Backward Class | |
| SC – Schedule Caste | scstpmsonline.bihar.gov.in |
| ST- Schedule Tribe | |
| For Educational Institute | instpmsonline.bihar.gov.in |
PMS Bihar Online Portal से क्या क्या कर सकते हैं ?
PMS Bihar Online Portal के माध्यम से छात्र ऑनलाइन आवेदन के साथ बहुत सी चीजे कर सकते है जो कि इस प्रकार हैं :
- New Registration
- Log in & Application Form Fill
- Online Application Status
- Defective / Rejected Form Correction
- Scholarship Apply Online
- Documents Upload & Verification
- Institute / College Verification
- Old / Previous Year Scholarship Status
- Password Change or Recovery
- PMS Online Guide & Helpline
PMS Bihar Apply Online 2026-27
PMS Bihar Portal के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन आवेदन करने का Step By Step तरीका बता रहे है जिसके माध्यम से आप आसानी से समझ कर अपने Post Matric Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगे I
- Step 1 : सबसे पहले आप PMS Bihar Online Portal के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए जो निचे तसवीर में दिखाया गया हैं I

- Step 2 : अब आप अपने Category के अनुसार दिए गये New Students Registration Link पर क्लिक करे I
- Step 3 : Registration पेज पर अपना नाम मोबाइल नंबर , ईमेल आदि से Registration करके अपना Registration Number लिखे ले या प्रिंट आउट लेकर रखे I
- Step 4 : अब आपको अपने Reg No. और Password के माध्यम से Log In करना हैं I अगर आपका पासवर्ड भूल गये है तो आप यहाँ से Forget भी कर सकते हैं I

- Step 5 : अब अपने Form को भर कर अपना ज़रूरी Documents Upload करे और Final Submit पे क्लिक करे I
इस तरह से आप अपना Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I हमने आपको ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका बताया है फिर भी अगर आवेदन में कोई समस्या हो तो आप हमे हमरे ईमेल पर संपर्क करे हम आपको आवेदन करने में सहायता प्रदान करेगे क्युकी हमने इस वेबसाइट को छात्रो के सहायता करने के उद्धेश्य से बनाया हैं I
PMS Bihar Application Status
PMS Bihar Online Application Status 2026 से मतलब यह है की कि आपने जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वर्तमान समय में उसकी स्थिति क्या है, यानी की आपके द्वारा किया गया ऑनलाइन आवेदन अभी कहां तक पहुंचा है। PMS Portal के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे Application Status चेक कर सकते हैं, जिससे आपको पता चल सके कि आपका आवेदन कहाँ तक पहुचा हैं I
PMS Bihar Online के माधयम से Application Status देखा जा सकता हैं Status देखने के लिए लिए आपको बस बिहार छात्रवृति की वेबसाइट पर जाना होगा, वहां होम पेज पर आपको Right साइड में “Students Application Status” का विकल्प मिलेगा। फिर आपको अपना Academic Year, Aadhar Card Number, और Mobile Number डालनी होगी जैसे ही आप Search बटन पे क्लिक करेगे इसके बाद, आपको अपनी Application Status दिख जाएगी।
Bihar Post Matric Scholarship Status देखने के लिए आपको कुछ आसान Steps को Follow करने होते हैं I जो की हम आपको निचे तस्वीरो के मध्यम से बता रहे हैं जिसे Follow करके आप आसानी से अपना आवेदन की स्थिति देख सकते हैं I Status देखने में किसी प्रकार की समस्या होती है तो आप हमारे Email ID पर अपनी समस्या बता सकते हैं I

PMS Bihar Online Helpline Details
PMS Bihar Online पोर्टल का के लिए हेल्पलाइन बनाया गया है आपको ऑनलाइन से सम्बंधित किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप निचे दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं I
- Address :National Informatics Centre (NIC), Collectorate Campus
- Enquiry Section : 9534547098 , 8986294256
- IT Section For Online Application : +91-9534547098 ( Raj Kumar )
- Email : pmsonlinebihar@gmail.com
PMS Online Bihar के उद्देश्य
PMS Online Bihar पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी परेशानी के जारी रख सकें। इनमे से मुख्य उद्धेश्य कुछ इस प्रकार हैं I
- छात्रों को स्कॉलरशिप की जानकारी देना
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना
- पारदर्शिता (Transparency) बढ़ाना
- समय पर भुगतान सुनिश्चित करना
PMS Bihar Online के लाभ (Benifits)
PMS Bihar Online पोर्टल बिहार के छात्रों के लिए एक बहुत ही उपयोगी प्लेटफॉर्म है। यह न केवल स्कॉलरशिप आवेदन को आसान बनाता है, बल्कि छात्रों को समय पर सही जानकारी भी प्रदान करता है। अगर आप भी बिहार के छात्र हैं, तो इस पोर्टल का उपयोग जरूर करें और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएं I इसके काई फायदे है जो की इस प्रकार हैं I
कमजोर वर्ग के छात्रो को आर्थिक सहायता (Financial Support) :– PMS Bihar Online के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे बिना पैसों की चिंता के अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। इसमें ट्यूशन फीस, किताबें और अन्य खर्च भी कवर होते हैं।
ट्यूशन फीस और अन्य खर्च कवर :- इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज/स्कूल की फीस, हॉस्टल खर्च और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को कवर किया जाता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को काफी राहत मिलती है।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा :- PMS Bihar Online पोर्टल पूरी तरह डिजिटल है, जिससे छात्र घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। यानी किसी भी ऑफिस के चक्कर लगाने की कोई ज़रूरत नही हैं I इससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
पारदर्शिता (Transparency) :- ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है। किसी भी बिचौलिए की इसमें कोई ज़रूरत नही हैं छात्र आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं और किसी भी अपडेट की जानकारी तुरंत पा सकते हैं।
Direct Bank Transfer (DBT) :- स्कॉलरशिप का पैसा सीधे छात्र के Aadhaar Seeding बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या देरी की संभावना नही होती हैं I
सभी वर्ग के छात्रों के लिए लाभ :- यह योजना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे SC, ST, BC और EBC के छात्रों के लिए बनाई गई है, जिससे कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलती है।
उच्च शिक्षा को बढ़ावा :- इस स्कॉलरशिप के कारण छात्र 10वीं के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख पाते हैं और ड्रॉपआउट कम होता है।
आवेदन और स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा :- छात्र अपने आवेदन का स्टेटस, पेमेंट स्टेटस और अन्य जानकारी कभी भी ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे उन्हें बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती।
समय की बचत :- ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण लंबी लाइन और ऑफलाइन झंझट से छुटकारा मिलता है, जिससे छात्रों का समय बचता है।
आसान और सरल प्रक्रिया :- पोर्टल को इस तरह बनाया गया है कि कोई भी छात्र आसानी से समझकर आवेदन कर सके, चाहे वह मोबाइल से ही क्यों न ह
